फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग तस्कर भोला का साथी पम्मा रिमांड पर

Sat, 16 Nov 2013 11:19 PM IST
अमर उजाला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब पुलिस द्वारा पर्दाफाश किए गए अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट के सरगना जगदीश भोला के एक साथी को पुलिस ने रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने ड्रग रैकेट में शामिल आरोपी परमजीत सिंह पम्मा को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर शनिवार को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने पम्मा को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

सरकारी पक्ष ने अदालत में दलील दी कि इस मामले में गिरफ्तार जगदीश भोला और सरबजीत सिंह साबा ने पूछताछ में बताया है कि परमजीत सिंह पम्मा भी इस कारोबार में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह चोरी के वाहनों के जरिए देश के विभिन्न हिस्सों में ड्रग्स सप्लाई किया करता था। इसलिए रिमांड पर लेकर आरोपी पम्मा से पूछताछ की जानी है।

अदालत ने पम्मा को छह दिनों के रिमांड पर भेज दिया। पम्मा अमृतसर जिले में वरयाम नंगल का निवासी है। वह एनडीपीएस एक्ट के केस में कपूरथला जेल में बंद था। वहीं से उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें