फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग तस्करी: हाईकोर्ट में मान की याचिका खारिज

Wed, 26 Feb 2014 03:19 PM IST
सुमेश ठाकुर/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में ड्रग तस्करी के मामले में पूर्व सांसद एवं शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान की याचिका हाईकोर्ट में खारिज हो गई है।
विज्ञापन


गौर हो कि पूर्व सांसद ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर ड्रग तस्करी में तस्कर और राजनीतिक हस्तियों के गठजोड़ की सीबीआई जांच के निर्देश जारी करने का आग्रह हाईकोर्ट से किया है।

चीफ जस्टिस संजय किशन कौल एवं जस्टिस अरुण पल्ली पर आधारित खंडपीठ ने उनकी याचिका को स्वीकार करते हुए मामले की सुनवाई बुधवार के लिए निर्धारित की थी।

हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में उन्होंने पंजाब सरकार के अलावा, प्रदेश के मुख्यमंत्री और डीजीपी को भी प्रतिवादी बनाया गया है। याचिका में फतेहगढ़ साहिब में 3 मार्च 2013 को दर्ज मामले का हवाला दिया है।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा कांग्रेस हाईकमान को भेजी गई उस चिट्ठी का भी हवाला दिया गया है, जिसमें उन्होंने प्रताप सिंह बाजवा पर संगीन आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही याचिका में कहा गया है कि ड्रग तस्करी में पकड़े गए आरोपी पुलिस अधिकारी भोला द्वारा विक्रम सिंह मजीठिया पर भी संगीन आरोप लगाए हैं।

याचिका में कहा गया है कि इस घटनाक्रम में साफ होता है कि कई नशे के सौदागरों और राजनीतिक हस्तियों के बीच गहरा गठजोड़ है। इससे पूर्व कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा और पूर्व सांसद जसमीत सिंह बराड़ भी हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें