फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग रैकेट में मजीठिया के खिलाफ उतरे भाजपाई

Sat, 26 Jul 2014 07:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले लंबे समय से सिंथेटिक ड्रग रैकेट में जांच की मांग पर चुप्पी साध रखने वाली भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने पंजाब के राजस्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया, फिल्लौर से विधायक सीपीएस अविनाश चंद्र क्लेर व पूर्व जेल मंत्री सरवण सिंह फिल्लौर के बेटे दमनवीर फिल्लौर के खिलाफ जांच की मांग कर डाली है।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने इसके साथ ही लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ भी सीबीआई जांच की मांग यह कहते हुए की है कि उनके सुक्खा फोल्ड़ीवाल के साथ संबंध है, जिसके खिलाफ शराब तस्करी के पांच केस थे, जिनमें वह बरी हो चुका है।

नेताओं के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीवान अमित अरोड़ा, भाजपा के प्रदेश सीए सेल के प्रधान सुरिंदर आनंद ने प्रेस वार्ता में कहा कि सुक्खा फोल्ड़ीवाल के खिलाफ शराब तस्करी के पांच केस दर्ज किए गए थे, सुक्खा इन केसों में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के दौरान बरी हो गया। भाजपा ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की।

पंजाब में जगदीश भोला के छह हजार करोड़ के ड्रग तस्करी के रैकेट में शामिल होने का आरोप झेल रहे पंजाब के राजस्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया, पूर्व मंत्री सरवण सिंह फिल्लौर के बेटे दमनवीर फिल्लौर, फिल्लौर के विधायक सीपीएस अविनाश चंद्र के सवाल पर भाजपा के प्रवक्ता ने कहा कि इन नेताओं के खिलाफ भी भाजपा सीबीआई जांच की मांग करती है।
विज्ञापन

ड्रग तस्करी रैकेट में गर्माहट

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीवान अमित अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश का कोई भी नेता चाहे वह किसी भी पार्टी से संबंधित हो, जो ड्रग तस्करी के रैकेट में संलिप्त है, उसके खिलाफ सीबीआई जांच होनी चाहिए। इस मामले में पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल सीबीआई जांच की जरूरत महसूस नहीं करते ?

इस पर दीवान अमित अरोड़ा ने कहा कि यह सीएम प्रकाश सिंह बादल की अपनी राय हो सकती है, हमारी मांग है कि ड्रग तस्करी के रैकेट की सीबीआई जांच जरूर होनी चाहिए। भाजपा द्वारा पहली बार मजीठिया, फिल्लौर व अन्य के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग से राजनीतिक खलबली मच गई है। भाजपा की इस प्रेस वार्ता की खबर के बाद राजनीतिक तौर पर एक बार फिर ड्रग तस्करी रैकेट में गर्माहट आ गई है। इस दौरान भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य नरेश ठठई, प्रवीण हांडा भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें