फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नशा तस्करों के साथ विधायक वड़िंग के संबंध'

Mon, 21 Jul 2014 07:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस द्वारा 500 ग्राम हेरोइन, हथियारों व दो गाड़ियों समेत काबू किए अंतरराज्यीय तस्कर गुरलाल सिंह ने पुलिस के पूछताछ के दौरान हलका गिदड़वाहा के कांग्रेसी विधायक के साथ अपने संबंध होने की बात कही है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि गुरलाल की डायरी में राजा वड़िंग का नंबर मिला है, जिसके बाद उसने विधायक के साथ अपने संबंध होने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक राजा वड़िंग ने उसको हरियाणा में अपनी कांग्रेस की सरकार होने और पंजाब में कांग्रेस सरकार बनने की बात कहकर बेफिक्री से नशा तस्करी का काम करने के लिए कहा था।

राजा वड़िंग के नाम नशा तस्करी में जोड़ने के विरोध में सोमवार को मानसा के कांग्रेसी ने प्रेस वार्ता करके इसको अकाली दल की एक साजिश बताया। उन्होंने कहा कि इसके लिए पहले से ही अकाली राजा वड़िंग के खिलाफ कोई न कोई बहाना ढूंढ रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos

मानसा के एसएसपी ने की पुष्टि

वहीं, मानसा के एसएसपी भूपिंदर सिंह खटड़ा ने कहा कि गुरलाल सिंह कांग्रेस के ब्लाक समिति सदस्य मनजीत सिंह फूलेवाला के जरिए साल 2011 में अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से मिला था।

चंडीगढ़ आदि जाकर उसने कई बार पार्टी के लिए लाखों रुपये का फंड भी दिया। एसएसपी खटड़ा ने कहा कि इन सारी बातों को पुलिस ने जांच में शामिल किया है और रिमांड दौरान के गुरलाल सिंह से पूछताछ की जा रही है।

गुरलाल सिंह के खिलाफ डबवाली थाना में कत्ल व अन्य थानों में इरादा कत्ल के मामले दर्ज हैं। उसको सबसे पहले बठिंडा पुलिस ने स्मैक समेत काबू किया था। 2006 में वह सिरसा जेल में रहा, जहां उसकी मुलाकात खतरनाक अपराधी बग्गा सिंह से हुई। बग्गा सिंह कांग्रेसी नेता मनजीत सिंह का नजदीकी था।
विज्ञापन

पुलिस इस बारे में कोई भी तथ्य पेश करे तो मानें

मानसा में प्रेस वार्ता में मालवा जोन-2 कांग्रेस के कोआर्डिनेटर व पूर्व अध्यक्ष यूथ विंग कांग्रेस गुरप्रीत सिंह विक्की ने कहा कि विधायक राजा वड़िंग ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के संगत दर्शन का विरोध किया था।

विधायक पार्टी के महासचिव राहुल गांधी के नजदीकी हैं, जिससे अकाली दल को बड़ी चुनौती मिलती है और अगली चुनावों में भी मिलेगी। इसको देखते हुए अकाली दल ने उनका नाम नशा तस्करों के नाम में जोड़ा है।

गिदड़बाहा के विधायक राजा वड़िंग का कहना है कि पुलिस इस बारे में कोई भी तथ्य पेश करे तो मानें। गुरप्रीत सिंह विक्की ने कहा कि अगर यह धक्केशाही बरकरार रही तो कांग्रेस इसके विरोध में सड़कों पर उतरेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें