फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी खिलाड़ी ने की अपने पिता की हत्या, शव को घर में ही दफनाया

Tue, 07 Feb 2017 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
विज्ञापन
Murder - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बरनाला के गांव मझूके में एक बेटे द्वारा पत्नी के संग मिलकर पिता का कत्ल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने कत्ल करने के बाद पिता का शव एक कमरे में ही दफना दिया। इस मामले की जानकारी तब मिली जबकि गांववासियों ने बेटे से उसके पिता के बारे में जानकारी लेनी चाही और उसने टालमटोल किया। जिसके बाद पुलिस को बुलाकर कमरे की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मृतक पिता का शव तूड़ी रखने वाले कमरे में मिला। आरोपी का नाम जगदीप सिंह है और उसकी पत्नी का नाम परमिंदर कौर है। पुलिस मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही है।  
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में शिकायतकर्ता सुखमिंदर सिंह के बयान पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सुखमिंदर सिंह ने पुलिस में दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसका भाई केवल सिंह खेतीबाडी का काम करता है। केवल सिंह का लडका जगदीप सिंह नशे का आदी था। उसने अपनी पत्नी परमिंदर कौर से मिलकर उसके भाई केवल सिंह का कत्ल करके उसका शव घर में दफना दिया। गांव के सरपंच गोरा सिंह ने बताया कि जगदीप सिंह कबड्डी का खिलाडी था। लेकिन उसको नशे की आदत लग गई। जिसके कारण वह गलत संगत में बैठने लगा। इसके कारण केवल सिंह की 8 एकड़ जमीन में से साढे पांच एकड़ जमीन बिक गई थी। उसके साथ ही बची हुई जमीन गिरवी पर रखी थी। 
विज्ञापन

कबड्डी का खिलाड़ी था नशे का लती बेटा

हत्या - फोटो : Demo Pic
सरपंच गोरा सिंह ने कहा कि करीब अढ़ाई माह पहले जगदीप सिंह ने अपनी मर्जी से परमिंदर कौर निवासी जीरा से शादी की थी। सरपंच ने बताया कि केवल सिंह दो दिन से दिखाई नही दे रहा था। जगदीप सिंह व उसकी पत्नी से पूछने पर उन्होंने बताने में टालमटोल किया। उन्होंने कहा कि गांव निवासियों को उस समय इन पर शक हो गया जब जगदीप सिंह गांव से किसी की ट्रैक्टर ट्राली मांगने गया और लोगों को कहने लगा कि उसने तूड़ी बेचनी है। जब गांव वासियों को शक हुआ तो केवल सिंह के बारे में लगातार पूछताछ की। ऐसे मेें जगदीप सिंह ने पंचायत से दुर्व्यवहार किया। 

गांव निवासी जब उनके घर में दाखिल हुए तो जगदीप सिंह अपनी पत्नी परमिंदर कौर को लेकर घर से फरार हो गया। जिस पर गांव निवासियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाकर थाना भदौड़ के प्रभारी सुरिंदर सिंह, डीएसपी सुरिंदर कुमार और एसपी स्वर्ण सिंह खन्ना ने तूडी वाला कमरा खंगाला तो वहां केवल सिंह का शव दफनाया हुआ मिला। शव को बाहर निकाला गया। एसपीडी स्वर्ण सिंह खन्ना ने कहा कि मृतक केवल सिंह के भाई सुखमिंदर सिंह के बयान पर जगदीप सिंह और उसकी पत्नी परमिंदर कौर के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करके दोनों की तलाश की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें