फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पत्तों से टपकती बूंदें, मिट्टी की सौंधी खुशबू, फुहारों में चहक रहे बर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। बर्ड पार्क इन दिनों भीषण गर्मी के बीच लोगों और पक्षियों, दोनों के लिए राहत का केंद्र बना हुआ है। शहर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बावजूद पार्क में सावन जैसी अनुभूति हो रही है। पक्षियों को गर्मी से बचाने के लिए यहां आर्टिफिशियल रेन, स्प्रिंकलर और कूलिंग सिस्टम की विशेष व्यवस्था की गई है।
पार्क में प्रवेश करते ही हल्की फुहारें, मिट्टी की सौंधी खुशबू और पत्तियों से टपकता पानी वातावरण को ठंडक और ताजगी से भर रहा है। प्रशासन ने अलग-अलग एवियरी में लगातार पानी का छिड़काव करने के लिए स्प्रिंकलर लगाए हैं। इन फुहारों के बीच रंग-बिरंगे पक्षी आराम करते और पानी का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकाओ पक्षियों के लिए विशेष इंतजाम
लव बर्ड्स के पिंजरे में जमीन को लगातार गीला रखा जा रहा है, ताकि तापमान कम बना रहे और पक्षियों पर गर्मी का असर न हो। इसके अलावा पिंजरों के बाहर बड़े कूलर भी लगाए गए हैं, जो अंदर ठंडी हवा पहुंचाकर वातावरण को संतुलित बनाए रखते हैं। मकाओ पक्षियों के लिए बनाए गए विशेष डोम में भी गर्मी से बचाव के खास इंतजाम किए गए हैं। डोम को चारों ओर से हरे पर्दों से ढका गया है और छत पर सूखी घास बिछाई गई है, जिससे अंदर प्राकृतिक ठंडक बनी रहती है।
बर्ड पार्क आने वाले पर्यटक भी इस अनोखे अनुभव का आनंद ले रहे हैं। तेज धूप और लू के बीच यहां का ठंडा और हरा-भरा माहौल लोगों को सुकून दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें