फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से छूटते ही चुनाव की तैयारी में जुटे कांडा

Wed, 12 Mar 2014 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरहोस्टेस सुसाइड मामले में हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा ने जेल से जमानत पर छूटते ही नई पार्टी बनाकर विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वे नई पार्टी बनाकर भाजपा से गठबंधन कर सकते हैं लेकिन लोकसभा चुनाव में कोई भागीदारी नहीं करेंगे। सिरसा के विधायक  गोपाल कांडा से मंगलवार को चंडीगढ़ में अमर उजाला ने विशेष बातचीत की।

कांडा ने बताया कि वे प्रदेश में लोगों से राय ले रहे हैं। उनसे राय लेने के बाद ही पार्टी गठित की जाएगी और विधानसभा की सब 90 सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार खड़े करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके दादा जनसंघ की टिकट पर सिरसा से चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोग बदलाव चाहते हैं और वह बदलाव उनकी पार्टी के जरिए संभव होगा।

कांडा के एक निकटवर्ती ने बताया कि दरअसल वे विधानसभा में गैर जाट वोटरों का ध्रुवीकरण करना चाहते हैं। हालांकि उनकी पार्टी जाट बाहुल्य सीटों पर जाटों को भी टिकट देगी मगर गैर जाट बाहुल्य सीटों पर गैर जाटों को तवज्जो दी जाएगी।

गोपाल कांडा के करीबियों ने बताया कि कांडा का संपर्क भाजपा के शीर्षस्थ नेतृत्व से है। विधानसभा चुनाव से पहले वे अपनी पार्टी का संगठन प्रदेश में खड़ा कर लेंगे।

उसके बाद भाजपा-हजकां गठबंधन के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन होगा। अगर किसी कारणवश गठबंधन नहीं हो पाया तो विधानसभा चुनाव के बाद संभव हो सकता है। वह उनकी पार्टी के जीतने वाले विधायकों की संख्या पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें