अमृतसर और तरनतारन में अधिक गतिविधियां
अधिकारियों के मुताबिक पंजाब में अधिकांश ड्रोन गतिविधियां अमृतसर और तरनतारन जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों में केंद्रित हैं। हालांकि, फिरोजपुर और गुरदासपुर इलाकों में भी ड्रोन गतिविधियों को देखा गया है। बीएसएफ ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर इस साल तरनतारन इलाके में सीमा पार से नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया।
तस्करों को गोली मारने का फैसला
पिछले महीने ही बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तान से आने वाले नशीले पदार्थ और हथियार उठाने वाले भारतीय तस्करों को गोली मारने का फैसला लिया है। बीएसएफ अधिकारी ने कहा कि अगर कोई तस्कर खेप लेने या हमला करता है तो कानून हमें तस्कर पर गोली चलाने की इजाजत देता है।
बीएसएफ जवानों को मिलेगा पुरस्कार
पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बढ़ती ड्रोन गतिविधियों से बीएसएफ सतर्क है। अब बीएसएफ ने यह फैसला लिया है कि भारतीय क्षेत्र में घुसकर ड्रोन मार गिराने वाले जवानों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसी साल अप्रैल में बीएसएफ ने पाकिस्तान से नशीले पदार्थों, हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी के लिए ड्रोन का उपयोग करने वाले व्यक्तियों की सूचना देने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।