फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Weather: दो दिन की बरसात ने गिराया पारा, आगे भी ऐसा ही बना रहेगा मौसम

Fri, 23 Sep 2022 02:21 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी शहर के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं और बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बरसात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में पिछले दो दिन से बारिश हो रही है। बुधवार को हुई झमाझम बारिश के बाद गुरुवार को पूरे दिन बूंदाबांदी होती रही। इससे शहर का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


बुधवार को शहर में 43.8 एमएम पानी बरसा लेकिन गुरुवार को 0.5 एमएम बारिश ही दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, ज्यादा बारिश इसलिए दर्ज नहीं की जा सकी क्योंकि गुरुवार को शहर के कुछ ही हिस्सों में सुबह तेज बारिश हुई, ज्यादातर हिस्से सूखे ही रहे। हालांकि बीते दो दिनों में सितंबर माह में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही इस सीजन में कुल बारिश 742.8 एमएम तक पहुंच गई है। हालांकि ये औसत से 10 फीसदी कम है।

मौसम में हुए बदलाव से शहरवासी सर्दियों की आहट भी महसूस कर रहे हैं। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से पांच डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। पंचकूला में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और मोहाली में 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी शहर के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं और बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें