फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के लोगों को नहीं आती है गाड़ी पार्क करनी, टेस्ट में इतने लोग फेल

Mon, 24 Apr 2017 09:43 AM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ड्राइविंग टेस्ट: 43 प्रतिशत शहरवासी पार्किंग में फेल
विज्ञापन
बेतरतीब पार्किंग के लिए पार्किंग सेंस का होना जरूरी है, लेकिन चंडीगढ़ के लोगों में फिलहाल यह काफी कम है। ये दावा ड्राइविंग टेस्ट के दौरान फेल आवेदकों के आंकड़ों से काफी मजबूत दिखता है। पिछले तीन साल में ड्राइविंग टेस्ट में कुल 7940 आवेदक फेल हुए।
विज्ञापन


इनमें से 34142 यानी 43 प्रतिशत लोग सिर्फ पार्किंग में व्हीकल को ठीक तरह से खड़ी नहीं कर पाने के कारण टेस्ट में फेल हो गए। ड्राइविंग टेस्ट में 29 प्रतिशत वे लोग फेल होते हैं, जिन्हें ट्रैफिक चिह्नों की पहचान नहीं होती। 14 प्रतिशत रेड लाइट जंप करने वाले व 14 प्रतिशत में अन्य लोग आते हैं।

ड्राइविंग टेस्ट में 67 प्रतिशत ही होते हैं पास
वर्ष 2014-16 के दौरान चंडीगढ़ के अंदर कुल 23853 लोगों ने ड्राइविंग टेस्ट दिया था। इसमें 7940 (करीब 33 प्रतिशत) आवेदक अलग-अलग गलतियों के कारण फेल हुए। 15913 आवेदकों ने सफलता पूर्वक पूरा टेस्ट पास कर ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त किया। इसमें वर्ष 2014 में 9822 आवेदकों में 6544 आवेदक पास व 3278 फेल हुए। वर्ष 2015 में 9411 आवेदकों में 6505 आवेदक पास व 2906 फेल हुए। इसके अलावा वर्ष 2016 में कुल 4620 आवेदकों में 2864 पास व 1756 फेल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितने पास और कितने फेल- पुरुष व महिला आवेदक

- फोटो : File Photo
कितने पास और कितने फेल- पुरुष व महिला आवेदक
            पुरुष                               महिला
वर्ष          पास      -    फेल           पास   -      फेल      कुल आवेदक
2014      5147     -    2793        1397   -    485        9822
2015       4935    -    2344         1570   -    562        9411
2016       2083    -    1235         781     -    521         4620

गाड़ी की ड्राइविंग में एक्सपर्ट होने की पुष्टि गाड़ी को पार्किंग में लगा पाना ही होता है। इसलिए जब भी कोई लाइसेंस बनवाने के लिए जाए तो प्राथमिक तौर पर पूरी तैयारी के साथ ही जाए। मैं भी कई बार टेस्ट लेने वाले स्थान पर गया हूं पर उनकेटेस्ट में किसी तरह की कमियां नजर नहीं आती है।
- हरमन सिद्धू, अराइव सेव संस्था का संस्थापक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें