फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड होने के डर से चालान भुगतने नहीं आ रहे लोग

Tue, 10 Jan 2017 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
नए साल से ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के तीन-तीन माह के लिए ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड होने के बाद से अब लोग चालान भुगतने में भी कतरा रहे हैं। सोमवार को कुल 143 ट्रैफिक चालान केस सामने आए। इनमें 12 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस फिर सस्पेंड हुए। इनमें से अधिकतर रेड लाइट जंप के चालान थे। 
विज्ञापन


इसके अलावा 84 अन्य सामान चालान थे, जिन्हें जुर्माना लगाया गया। वहीं 47 लोग कोर्ट में पहुंचे ही नहीं। इससे पहले भी रोजाना कई लोग चालान भुगतने के लिए आने से कतरा रहे हैं। वहीं एक लाइसेंस ओवरलोडिंग और एक रश ड्राइविंग के लिए भी सस्पेंड किया गया है। बता दें कि नये साल से जिला अदालत में सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

विजिलेंस की टीम आने से गायब हुए दलाल

चंडीगढ़ पुलिस पीसीआर - फोटो : डेमो फोटो
इसके तहत रेड लाइट जंप, ड्रंकन ड्राइव, ओवर स्पीड और ड्राइव करते हुए मोबाइल पर बात करने के मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस तीन माह के लिए सस्पेंड किए जाएंगे। पहले दिन 20 के करीब, उसके बाद 100 के करीब और इसके बाद से रोजाना करीब 15 से 20 लोगों के ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर तीन महीने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं।

विजिलेंस की टीम आने से गायब हुए दलाल
ट्रैफिक चालान भुगतने आने वाले लोगों से मनमानी वसूली करने वाले दलालों पर इन दिनों लगाम लग गई है। नये साल की पूर्व संध्या पर चालान भुगतने वालों से जमकर वसूली करने की शिकायत सामने आने पर सेशन जज ने चालान के लिए बनाई गई स्पेशल कोर्ट परिसर और जिला अदालत परिसर में विजिलेंस टीम तैनात करवाई थी। इसके बाद से ये दलाल जिला अदालत परिसर के आसपास भी नहीं फटक रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें