फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: राजस्थान के ट्रक चालक की हुई थी हत्या, पोस्टमार्टम में खुलासा, पहले हार्ट अटैक मान रही थी पुलिस

Mon, 23 Jan 2023 10:34 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

मृतक के बेटे दुर्गा सिंह ने बताया कि अज्ञात ने किसी रंजिश के चलते उनके पिता की हत्या की है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। जिससे हत्या करने वालों के बारे में सुराग लगाया जा सके।
विज्ञापन
थाना बहालगढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव चौहान जोशी के पास सर्विस रोड पर 21 जनवरी को ट्रक में मृत मिले चालक की गला दबाकर हत्या की गई थी। चालक का शव दो दिन पहले ट्रक में मिलने के बाद हृदयाघात की आशंका के चलते पोस्टमार्टम कराया गया था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने उसके बेटे के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव गोपालगढ़ निवासी दुर्गा सिंह ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनके पिता बीरबल सिंह (53) ट्रक चालक थे। वह गुरुग्राम की एक्सप्रेस कंपनी में कार्यरत थे। परिवार के लोग दो-तीन दिन से उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन मोबाइल बंद आ रहा था। उनके पिता 17 जनवरी को ट्रक लेकर गांव चौहान जोशी स्थित स्थित दावत राइस मिल से चावल लेने आए थे। उन्होंने 19 जनवरी की रात को चावल लोड कर लिए थे। रात को कोहरा होने के चलते उन्होंने ट्रक को सर्विस रोड पर खड़ा कर दिया था। 21 जनवरी को पुलिस को ट्रक में शव मिलने की जानकारी मिली थी। 

उसी दिन कंपनी के दूसरे ट्रक चालक उत्तर प्रदेश के बिजनौर के गांव शिवारा निवासी यासीन ने दुर्गा सिंह को बताया कि उनके पिता का शव ट्रक के अंदर मिला है। जिस पर वह परिवार के लोगों के साथ सोनीपत पहुंचा था। उनके पिता का शव सामान्य अस्पताल में रखा था। उनके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। उन्हें लगा कि ठंड के चलते हृदयाघात से उनके पिता का निधन हो गया है। उनके बयान के आधार पर बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सौंप दिया। उन्होंने गांव में आकर पिता का अंतिम संस्कार कर दिया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उनके पिता बीरबल सिंह की गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने उन्हें सूचना दी। उन्होंने बहालगढ़ थाना में पहुंचकर शिकायत दी। दुर्गा सिंह ने बताया कि अज्ञात ने किसी रंजिश के चलते उनके पिता की हत्या की है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। जिससे हत्या करने वालों के बारे में सुराग लगाया जा सके। साथ ही जानकारी जुटाई जा रही है कि घटना की रात को सर्विस रोड पर कितने ट्रक खड़े थे और उनके चालक-परिचालक कौन थे। उनका मृतक बीरबल सिंह के साथ कोई झगड़ा तो नहीं हुआ था। चालक मोबाइल, कागजात और पर्स भी ट्रक में मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें