फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : लुधियाना में खुला ड्राइव इन सिनेमा, कार में बैठकर ले सकेंगे फिल्म का आनंद

Thu, 03 Dec 2020 12:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)

सार

  • पांच दिसंबर से होगा शुरू, छह सौ रुपये की होगी टिकट 
  • पहले शो में चलेगी हॉलीवुड फिल्म, 68 गाड़ियां हो सकेंगी पार्क 
विज्ञापन
लुधियाना में खुला पहला ड्राइव इन सिनेमा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के दौर में सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। पंजाब के लुधियाना में उत्तर भारत का पहला ड्राइव इन सिनेमा खुल गया है। इसमें सिने प्रेमी अपने परिवार के साथ कार में बैठकर फिल्म का मजा ले सकेंगे। गुजरात और विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) के बाद शहर की साउथ सिटी में इसे खोला जा रहा है। यह देश का तीसरा ड्राइव इन सिनेमा हॉल होगा। इसका पहला शो पांच दिसंबर को चलाया जाएगा। पहले दिन शाम 6.30 बजे हॉलीवुड फिल्म टेनट को दिखाया जाएगा। 

विज्ञापन


टिकट ऑनलाइन बुक होगी। इसकी कीमत छह सौ रुपये रखी गई हैं। इसमें खाने का पैसा भी जोड़ा गया हैं। खाना खाने के लिए किसी व्यक्ति को अपनी कार से बाहर नहीं आना पड़ेगा, बल्कि कार के अंदर ही खाना मुहैया करवाया जाएगा। स्टार लाइट सिनेमा के जीएम गौरव भारद्वाज ने बताया कि इस सिनेमा को ढाई एकड़ क्षेत्रफल में तैयार किया गया है। एक बार में यहां 68 गाड़ियां पार्क हो सकती हैं। यहां पर 74 फुट चौड़ी और 32 फुट ऊंची स्क्रीन लगाई जाएगी और बेहतरीन साउंड सिस्टम भी लगेगा। नाइट कर्फ्यू के कारण अभी एक ही शो चलेगा। वहीं नाइट कर्फ्यू हटने के बाद दो शो चलाए जाएंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें