फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली के लिए सजे बाजार,  मार्केट में आई मोतियों की लड़ियां मोह लेंगी आपका मन

Mon, 24 Oct 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
दिवाली के लिए सजावट का सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीपावली में घर को सजाने के सामान से बाजार सज गया हैं। चाहे घर के लिए फर्नीचर हो या फिर लड़ियां और कृत्रिम फूल और लाइट्स, सबकुछ बाजार में उपलब्ध है। पंचकूला की मार्केट में अबकी बार मोतियों की बनी वंदनवार आई है।
विज्ञापन


 इसकी कीमत तीन सौ रुपये से दो हजार रुपये तक है। यह अलग अलग डिजाइन में उपलब्ध हैं। इसके साथ ही कृत्रिम फूल और फ्लावर पाट्स की लंबी चौड़ी रेंज पंचकूला के बाजार में उपलब्ध हैं। पंचकूला सेक्टर-9, सेक्टर-11, सेक्टर-7 के साथ ही अन्य मार्केट्स में भी यह सामान उपलब्ध है।

टावल स्टैंड, राजस्थानी हैंगिंग के साथ फूलों की लड़ी भी सस्ते दामों में बाजार में हैं। दीपावली के मौके पर पर्स की लंबी चौड़ी रेंज मार्केट में है। चांदी का सिक्का दीपावली में खास है। सबसे ज्यादा लक्ष्मी गणेश के चांदी के सिक्के का क्रेज है। 
विज्ञापन


ज्यादातर लोग ब्रिटिश जमाने के चांदी के सिक्के की मांग कर रहे हैं। एक दुकानदार ने बताया कि लक्ष्मी गणेश के सिक्कों में मिलावट ज्यादा होती है। ब्रिटिश जमाने के सिक्के असली होते हैं। इसके साथ ही बाजार में चांदी के नोट भी उपलब्ध हैं। इसमें पांच रुपये, दस रुपये के नोट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें