फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आंखों में सपने, दिल में यादें... पेक ने बैच-2026 को दी भावुक विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पेक में रविवार शाम यादों, मुस्कुराहटों और भावनाओं से भरी रही। इंटरैक्शन एंड फेयरवेल डिनर 2026 के दौरान बीटेक और एमटेक के स्नातक हो रहे विद्यार्थियों को यादगार विदाई दी गई। कार्यक्रम में जहां छात्रों ने अपने चार साल के सफर को भावुक अंदाज में याद किया, वहीं डीजे नाइट और फेयरवेल डिनर ने इस शाम को उत्सव में बदल दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रो. राजेश कुमार भाटिया, रजिस्ट्रार प्रो. शोभना धीमान, डीन स्टूडेंट अफेयर्स डॉ. डी.आर. प्रजापति समेत काफी संख्या में फैकल्टी सदस्य और स्टाफ मौजूद रहे। छात्र प्रतिनिधियों ने मंच से हॉस्टल लाइफ, दोस्तों के साथ बिताए पल, पहली क्लास से लेकर आखिरी सेमेस्टर तक की यादों को साझा किया। कई छात्र भावुक भी नजर आए। निदेशक प्रो. भाटिया ने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पेक सिर्फ इंजीनियर नहीं, जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक भी तैयार करता है। उन्होंने छात्रों से संस्थान की परंपराओं और मूल्यों को आगे बढ़ाने की अपील की।
57 विद्यार्थियों को मिला इंस्टीट्यूट कलर्स सम्मान
समारोह का सबसे खास आकर्षण 57 विद्यार्थियों को इंस्टीट्यूट कलर्स सम्मान दिया जाना रहा। यह सम्मान उन्हें खेल, तकनीकी, सांस्कृतिक और संगठनात्मक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें