फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सड़क देती है संदेश... तेज रफ्तार नहीं, नियमों के साथ चलें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बच्चो! सड़क मानो स्वयं संदेश देती है-तेज गति से वाहन न चलाएं, हेलमेट अवश्य पहनें और लाल बत्ती पर रुकें। सड़क सभी की है लेकिन उस पर सुरक्षित चलने के लिए नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। यह बात इंस्पेक्टर डॉ. परवेश शर्मा ने कैंबवाला के सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला के दाैरान कही।
विज्ञापन

बताैर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं इंस्पेक्टर डॉ. परवेश शर्मा के आते ही विद्यार्थी उत्साह से भर गए। विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस का प्रयास है कि किसी की भी जान सड़क दुर्घटना में न जाए। मरना जान से जाना नहीं है बल्कि असली मौत तब है जब आप जिंदा होते हुए अपने शरीर का कोई अंग खो देते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को साइकिल पथ का सही उपयोग करने, वाहन चलाते समय उनींदापन से बचने, एंबुलेंस को तुरंत रास्ता देने, सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और कार में सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने पर जुर्माने के साथ सजा भी हो सकती है। उन्होंने बच्चों को टीम वर्क की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बताया कि यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाता है तो उसे सम्मानित भी किया जाता है। इस दाैरान विद्यार्थियों ने नियम न तोड़ने की शपथ ली। इस अवसर पर सहायक उपनिरीक्षक जगरूप सिंह, कांस्टेबल प्रशांत शर्मा, महिला कांस्टेबल राजेश कुमारी, स्कूल प्रमुख रामचंद्र शर्मा और शिक्षिका ईशानी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

हेलमेट पहनने के फायदे बताए
सीनियर कांस्टेबल राजीव शर्मा ने विद्यार्थियों को असली और नकली हेलमेट की पहचान करने की जानकारी दी और हेलमेट पहनने के फायदे बताए। विद्यार्थियों ने सत्र के दौरान उत्साहपूर्वक कई प्रश्न पूछे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें