सेक्टर-16 स्थित पंजाब कला भवन में रंगशाला थिएटर ग्रुप संगरूर की ओर से सुप्रीम कोर्ट हाजिर हो नाटक का मंचन किया गया। नाटक का लेखन एवं निर्देशन यशपाल ने किया है। नाटक में 22 कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय किया। नाटक में दर्शाया है कि शिक्षा के अधिकार की बातें नेता और अधिकारी हमेशा बडे़ मंच पर करते हैं। लेकिन बच्चों को उनका हक सही मायनों में नहीं मिलता है।
नाटक में दिखाया है कि गरीब बच्चों में एक बच्चा बड़ी कठिनाई से पढ़कर जज बनता है। वह बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित होने से बचाता है। कार्यक्रम में 40 मिनट तक हुए मंचन ने लोगों को बांधे रखा।