फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1527 करोड़ का ड्राफ्ट बजट तैयार, वित एवं अनुबंध कमेटी में लगेगी अंतिम मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नए वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए नगर निगम ने 1527 करोड़ का ड्राफ्ट बजट तैयार कर लिया है। साथ ही नए वित्तीय वर्ष में 469 करोड़ रुपये की कमाई का दावा किया है। बजट को लेकर निगम आयुक्त केके यादव ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। अब इस बजट पर 29 जनवरी को वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में अंतिम मुहर लगेगी। उसके बाद पांच फरवरी को यह बजट सदन की विशेष बैठक में लाया जाएगा।
विज्ञापन

निगम आयुक्त ने बताया कि वित्त विभाग की ओर से तैयार बजट को सभी अधिकारियों के साथ साझा किया। इस दौरान जो संशोधन किया जाना था वह भी कर लिया गया है। अब इसे 29 जनवरी को होने वाली वित्त एवं अनुबंध कमेटी के सामने रखा जाएगा। वहां से स्वीकृति मिली तो यह बजट पांच फरवरी को विशेष सदन की बैठक में बजट को रखा जाएगा। वहां से अंतिम स्वीकृति के बाद प्रशासन को भेजा जाएगा।
नगर निगम के अनुसार, 1590 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ऐसे में निगम मानकर चल रहा है कि इस साल 62 करोड़ रुपये अधिक खर्च होंगे। जो बजट बनाया गया है उसमे 388 करोड़ रुपये कैपटिल हेड और 787 करोड़ रुपये रेवेन्यू हेड के लिए रखा गया है। बजट में 1176 करोड़ रुपये की राशि ग्रांट इन एड के तहत प्रशासन से मांगी जाएगी, जबकि पहले ही प्रशासन यह तय कर चुका है कि नए सत्र के लिए नगर निगम को 500 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इस विभाग से इतनी कमाई
ड्राफ्ट बजट में नगर निगम ने पानी और सीवरेज सेस से 150 करोड़, प्रापर्टी टैक्स से 40 करोड़ हाउस टैक्स से 15 करोड़ और नगर निगम के अन्य विभागों में आने वाली रसीद से 130 करोड़ रुपये आने का दावा किया है जबकि पिछले सत्र में नगर निगम ने 317 करोड़ रुपये की कमाई होने का दावा किया था। नए बजट के अनुसार इस साल 152 करोड़ रुपये की अधिक कमाई होगी।
पिछले साल किया था 1470 करोड़ का बजट पास
पिछले साल निगम ने 643 करोड़ 52 लाख रुपये के घाटे का बजट पास किया गया था। पिछले साल नगर निगम ने साल 2020-21 के लिए 1470 करोड़ 59 लाख के बजट को पास किया था। इसमें कैपिटल हेड में 443 करोड़ 71 लाख और रेवन्यू हेड में 1026 करोड़ 88 लाख की राशि शामिल थी। निगम को प्रशासन से ग्रांट इन एड के 425 करोड़ मिले थे। पिछले साल पानी के दाम भी बढ़ाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें