फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञ ने किया सतर्क : चार लाख 'शराबी' कोरोना संक्रमित, अधिक पीने से जा सकती है जान

Thu, 06 May 2021 02:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शराब को लेकर सोशल मीडिया पर दी जाने वाली जानकारियों को न मानने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि शराब का सेवन करने वाले अब तक चार लाख लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि बहुत अधिक शराब पीने से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है और उनके संक्रमित होने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की कोविड रिव्यू कमेटी के चेयरमैन डॉ. के तलवार ने शराब का अधिक सेवन करने वालों को सतर्क किया है। उन्होंने कहा कि शराब की अधिक मात्रा संक्रमित व्यक्ति की जान भी ले सकती है। शराब को लेकर सोशल मीडिया पर दी जाने वाली जानकारियों को न मानने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि शराब का सेवन करने वाले अब तक चार लाख लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बहुत अधिक शराब पीने से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है और उनके संक्रमित होने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर पढ़ा है कि शराब का सेवन कर आप वायरस से सुरक्षा पा सकते हैं लेकिन यह पूरी तरह से गलत है। हालांकि डॉ. तलवार ने कहा कि शराब की बहुत कम मात्रा में सेवन करने से कोई नुकसान नहीं है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में कई ऐसे शोध आए हैं जिसमें यह पुष्टि हुई है कि वैक्सीन लगवाने वाले व्यक्ति को भी शराब के सेवन से बचना चाहिए। वैक्सीन लेने से दो दिन पहले और दो दिन बाद तक शराब का बिलकुल सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन


25 दिन सभी पहनें मास्क, चला जाएगा कोरोना
डॉ. तलवार ने दावा कि यदि 20 से 25 दिन तक सभी लोग मास्क पहनते हैं और सामाजिक दूरी का पालन करते हैं तो संक्रमण चला जाएगा। उन्होंने राज्य के सभी लोगों से सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का गंभीरता से पालन करने का आग्रह किया।

गांवों में बढ़ती मृत्यु दर चिंताजनक 
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च मृत्यु दर पर चिंता प्रकट की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग इलाज के देसी नुस्खे अपनाते हैं या सीधे मेडिकल स्टोर से दवा खरीद लेते हैं। इससे मामले बिगड़ रहे हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान और टेस्टिंग अधिक किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि साथ ही गांवों में घरेलू एकांतवास में रहने वाले संक्रमितों पर भी विशेष नजर रखने की जरूरत है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें