पीजीआई के पूर्व छात्र डॉ. डीएन रेड्डी आज बताएंगे स्वस्थ रहने के तरीके
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। खानपान और जीवनशैली में बदलाव कर डायबिटीज, दिल, लिवर और रक्त वाहिकाओं से जुड़ी बीमारियों से कैसे बचा जा सकता है, इस पर 15 नवंबर को विशेष व्याख्यान होगा। इसमें हैदराबाद के एआईजी अस्पताल के संस्थापक एवं चेयरमैन और पीजीआई के पूर्व छात्र डॉ. डीएन रेड्डी लोगों को स्वस्थ जीवन के तरीके बताएंगे।
चिकित्सा क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. रेड्डी को पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। चंडीगढ़ सिटीजन्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सभी लोग शामिल हो सकते हैं। व्याख्यान के बाद सवाल-जवाब का सत्र भी होगा, जिसमें लोग सीधे उनसे अपनी जिज्ञासाएं पूछ सकेंगे।