फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala: पटियाला में टिकट घोषित होने से पहले ही डॉ. धर्मवीर गांधी का विरोध शुरू, टकसाली कांग्रेसी अड़े

Tue, 09 Apr 2024 01:36 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

डॉ. धर्मवीर गांधी पटियाला से आप की टिकट पर सांसद का चुनाव जीत चुके हैं। अब वे कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्हें टिकट का उम्मीदवार माना जा रहा है। टकसाली कांग्रेसियों का कहना है कि पार्टी हाईकमान को पैराशूट उम्मीदवार को टिकट न देकर पिछले कई वर्षों से पार्टी में रहते हुए सेवा कर रहे पुराने कांग्रेसी को ही टिकट देनी चाहिए।
विज्ञापन
Dr Dharamvir Gandhi - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की हॉट सीट मानी जा रही पटियाला सीट पर कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालांकि, कांग्रेस की तरफ पटियाला सीट से अभी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, लेकिन पूर्व सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी के कांग्रेस का दामन थामने के बाद प्रबल संभावना जताई जा रही है कि पार्टी की ओर से उन्हें ही पटियाला सीट से मैदान में उतारा जा सकता है। कांग्रेस में इसका विरोध भी शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


पूर्व विधायक हरदियाल सिंह कंबोज, पूर्व कैबिनेट मंत्री लाल सिंह समेत पंजाब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुरशरण कौर रंधावा ने टिकट के लिए अपनी-अपनी दावेदारी पेश की है।

घन्नौर हलके से पूर्व कांग्रेसी विधायक मदन लाल जलालपुर का कहना है कि पूर्व सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी अब तक कांग्रेस के खिलाफ गलत बोलते आए हैं। ऐसे में पार्टी को उन्हें टिकट नहीं देनी चाहिए। वैसे भी अभी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक नहीं हुई है। टिकट का एलान होना बाकी है। उम्मीद है कि पार्टी किसी टकसाली कांग्रेसी को ही टिकट देगी। अगर ऐसा न हुआ तो फिर बैठक करके आगे के बारे में फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


उधर डा. धर्मवीर गांधी का कहना है कि लोकतंत्र में टिकट के लिए आवेदन करना हर नेता का अधिकार है, लेकिन वह टिकट पाने के लिए कांग्रेस में शामिल नहीं हुए। उनका मकसद बड़ा है। इसलिए पार्टी हाईकमान उन्हें टिकट दे या न दे, वह हर जिम्मेदारी को ईमानदारी के साथ निभाएंगे। गौरतलब है कि डॉ. गांधी ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में परनीत कौर को हराया था। उनका राजनेता के साथ-साथ डाक्टर के तौर पर पटियाला के लोगों में काफी प्रभाव है।

परनीत के हक में भी खुलकर आगे नहीं आ रहे टकसाली भाजपाई
परनीत कौर के हक में चुनाव प्रचार करने के लिए भी खुलकर टकसाली भाजपाई आगे नहीं आ रहे हैं। टिकट की घोषणा होने से पहले तो टकसाली भाजपाई दावेदारी पेश कर रहे थे, लेकिन परनीत कौर को मैदान में उतारे जाने के बाद सभी ने चुप्पी साध रखी है। जिला भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष वरुण जिंदल का कहना है कि उनके समेत बाकी कुछ टकसाली भाजपाइयों की पार्टी हाईकमान के साथ बातचीत चल रही है। मिलने का समय जल्द मिलने वाला है। मुलाकात में जो कुछ तय होगा, वह बताया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें