मंडी गोबिंदगढ़ की ज्ञान कास्टिंग में भट्टी में उबाल आने से छह मजदूर बुरी तरह झुलस गए हैं। सभी को खन्ना के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी राकेश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी लापरवाही सामने आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।