फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डॉ. सीके जेरथ को बॉक्सिंग में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) की विशेष आम बैठक का आयोजन ग्रेटर नोएडा में किया गया। इसमें चंडीगढ़ एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सीके जेरथ को बॉक्सिंग में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार बीएफआई के सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के बाद बीएफआई अध्यक्ष अजय सिंह द्वारा प्रदान किया गया।
विज्ञापन

डॉ. जेरथ काफी समय से राज्य और राष्ट्रीय महासंघ से जुड़े हुए हैं और उन्होंने 2 ओलंपिक, 3 कॉमनवेल्थ गेम्स, विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेलों और प्रबंधक/तकनीकी अधिकारी के रूप में विभिन्न क्षमताओं में एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व किया है। ये चैंपियनशिप थाईलैंड, नेपाल, चीन, तुर्की, कजाकिस्तान, मलेशिया, इंग्लैंड, ईरान, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, मॉरीशस और भारत में आयोजित की गई थीं।
सीके जेरथ ने चंडीगढ़ में 29 राष्ट्रीय/अखिल भारतीय/और अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया। ये किसी भी राज्य संघ द्वारा आयोजित देश में सबसे अधिक है। उन्हें चंडीगढ़ में कई पुरस्कार मिले जिनमें 2011 में विशिष्ट पूर्व छात्र और 2018 में चंडीगढ़ प्रशासन का सीएमसी पुरस्कार। बीएफआई से पहले उन्हें विश्व मुक्केबाजी महासंघ की सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें