फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पति के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-56 में नवविवाहिता के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति रब्बी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि रब्बी और उसका परिवार मेरी बहन को दहेज के लिए परेशान करता था।
विज्ञापन

मोहाली के गांव बड़माजरा की रहने वाली 27 वर्षीय युवती की 16 अप्रैल को सेक्टर-56 निवासी रब्बी से हुई थी। पुलिस को दी शिकायत में भाई ने कहा कि उसकी बहन अपने पति, सास और ननद की ओर से प्रताड़ित की जा रही थी। बहन अक्सर अपनी चाची और भाई-बहनों को पति के शराब के नशे में दुर्व्यवहार और दहेज प्रताड़ना के बारे में बताती रहती थी। बता दें कि बीते 16 मई को युवती ने अपनी ससुराल में फंदा लगा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें