पंजाब यूनिवर्सिटी ने एमएड एंट्रेंस टेस्ट के लिए ई-एडमिट कार्ड वेबसाइट medadmissions.puchd.ac.in पर अपलोड कर दिए हैं। स्टूडेंट्स अपनी लॉग इन आइडी के साथ रोल नंबर डाउनलोड कर सकते हैं। 11 जुलाई को एमएड का एंट्रेंस होना है।
वहीं पीयू-एमबीए (एग्जीक्यूटिव) एंट्रेंस टेस्ट में अपीयर होने के लिए वेबसाइट http://mbausol.puchd.ac.in ओपन कर दी है। बैंक चालान जेनरेट करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई है। फीस 15 जुलाई तक फीस जमा होगी। एंट्रेंस टेस्ट 26 जुलाई को होगा।