फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी के इच्छुक हैं तो पढ़ें ये नया फरमान

Fri, 16 Jan 2015 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए पंजाब सरकार ने नया फरमान जारी कर दिया है। पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने गुरुवार को ऐलान किया कि पंजाब सरकार की नौकरी ज्वाइन करने वाले हर उम्मीदवार का डोप टेस्ट होगा।
विज्ञापन


नशे के बारे में जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से एक विशेष विषय भी शुरू किया जाएगा। सुखबीर ने हर ब्लॉक में डेढ़ करोड़ की लागत से खेल स्टेडियम बनाए जाने का भी ऐलान किया

उन्होंने कहा कि आईसीएमआर की ओर से नशे में फंसे नौजवानों के बारे में सही आंकड़े इकट्ठा करने के लिए दो करोड़ रुपये से एक सर्वे भी किया जा रहा है। सुखबीर पंजाबी यूनिवर्सिटी में पंजाब के वर्तमान और भविष्य पर सार्वजनिक नीति सम्मेलन के पहले आयोजन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'अपने पंजाबी होने पर मान महसूस करें'

इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस की 181 हेल्पलाइन पर अगर कोई व्यक्ति नशा तस्करों के बारे में पुख्ता जानकारी देता है, तो उसको 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशा पाकिस्तान से आ रहा है, इसलिए बॉर्डर पर ध्यान देने की जरूरत है।
 
डिप्टी सीएम ने कहा कि विभिन्न सियासी पार्टियों के गलत प्रचार के विपरीत पंजाब तेजी से विकास की तरफ बढ़ रहा है। दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं की ओर से आधी अधूरी जानकारी के आधार पर पंजाब को नशेड़ी कहा जा रहा है।

उन्होंने इस मौके पर सभी सियासी पार्टियों से अपील की कि वह पंजाब को सियासी हितों के लिए बदनाम न करें और अपने पंजाबी होने पर मान महसूस करें। डिप्टी सीएम ने यह भी ऐलान किया कि मोहाली में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जून 2015 में शुरू हो जाएगा, जबकि बठिंडा में हवाई अड्डे का उद्घाटन जल्द किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें