फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से केबल टीवी पर देखिए दूरदर्शन चैनल

Sun, 16 Aug 2015 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरवासी कल से केबल टीवी पर दूरदर्शन चैनल देख सकेंगे। इसके लिए स्पेशल कवरेज शेड्यूल तय किया गया है। चैनल 5 से 7 बजे तक स्पेशल कवरेज दिखाएगा।
विज्ञापन


डायरेक्टर डॉ. एनएस मिन्हास ने बताया कि पहली बार चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली को यह सुविधा दी जा रही है। प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव और फॉस्ट वे नेटवर्क के सहयोग से ट्राइसिटी के लोगों को यह सुविधा मिलेगी।

डॉ. एनएस मिन्हास ने बताया कि चैनल 132 नंबर पर चलेगा। चैनल की शुरुआत सुबह 9 बजे से पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के मैसेज को लेकर स्पेशल कवरेज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 9.15 बजे से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटर का मैसेज रहेगा, जिसके बाद 15 अगस्त को चंडीगढ़ में हुए अलग अलग प्रोग्राम जिसमें परेड़ ग्राउंड का फंक्शन भी शामिल है की भी कवरेज दिखाई जाएगी।

बता दें कि अभी तक दूरदर्शन चंडीगढ़ के प्रोग्राम दिखाने के लिए यहां पर कोई नेटवर्क नहीं था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें