अब बस 2100 रुपये दीजिए और घर बैठे एक बेहद खास सुविधा पाइए। 24 घंटे उपलब्ध रहेगी यह सुविधा। बात हो रही है मेडिकल सुविधाओं की।
जेआर मेडिएड प्रॉपर्टी लिमिटेड ने 24 घंटे घर पर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रोजेक्ट लॉन्च कर दिया। इसमें ग्राहकों को साल के 2100 रुपये देने होंगे। इसके बदले किसी भी वक्त इमरजेंसी में कंपनी की ओर से घर पर प्रशिक्षित डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ एंबुलेंस के साथ पहुंचेंगे और मरीज का इलाज करेंगे।
अगर डॉक्टर को लगता है कि मरीज की हालत नाजुक है, उसे इमरजेंसी या नॉन-इमरजेंसी में दाखिल कराए जाने की जरूरत है तो एंबुलेंस उन्हें तुरंत एक अटेंडेंट के साथ पसंदीदा अस्पताल तक पहुंचाएगी। डॉक्टरों के पास जीवन-रक्षक दवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
कंपनी के चेयरमैन एचएस राणा ने बताया कि उनके पास आठ एंबुलेंस होंगी, जो सभी सेक्टरों को कवर करेंगी। इसके अलावा कंपनी ने एक टोल फ्री नंबर 1800-102-3743 भी लॉन्च किया है।
कंपनी का दावा है कि चंडीगढ़ में कोई हादसा होने पर उनके टोल फ्री नंबर पर कॉल करता है तो एंबुलेंस घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाएगी। इनमें फैमिली फर्स्ट पैकेज में 2 से 4 सदस्यों वाले और एक्सटेंडेड फैमिली पैकेज में 5 से 8 सदस्यों वाले पैकेज भी उपलब्ध होंगे।