फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर बेल बजा कर भागना पड़ा महंगा, दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 24 Dec 2016 03:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
डोर बेल बजाने का मामला - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
घर की डोर बेल बजाकर भाग रहे बच्चे को पीटने के बाद सेक्टर-पांच थाना प्रभारी के कमरे में जमकर हाथापाई हुई। पुलिस ने बीच बचाव कराने के बाद दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सेक्टर-21 निवासी प्रदीप खिरबट का बेटा आर्यमन वीरवार शाम अपने दोस्तों के साथ गली में खेल रहा था। इसी बीच उसने मकान नंबर 558 सेक्टर-21 की बेल बजा दी। जिसके बाद आर्यमन को इस घर के मालिक शिवचरण चोपड़ा और उसके बेटे साहिल चोपड़ा ने पकड़ लिया था। आर्यमन के दोस्त मौके से भाग गए थे और आर्यमन को मकान मालिक ने घर के अंदर ले जाकर खूब पीटा था।

जिससे आर्यमन के मुंह पूरी तरह सूज गया था और उसके शरीर पर नील पड़ गए थे। प्रदीप ने बताया कि गली में जब बच्चे के रोने की आवाज आई तो वह आर्यमन को ढूंढने लगे,  इस पर पड़ोसियों ने बताया कि वह सेक्टर-21 के मकान नंबर 558 में है। जब वह वहां गए तो मालिक ने उसे लॉन में बिठा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

'थाने में ही पिटाई कर दी'

FIGHT - फोटो : Demo Pic
पुलिस के मुताबिक प्रदीप खरबट और उसके रिश्तेदार सेक्टर-21 की चौकी में पहुंच गए। जहां पुलिस ने साहिल चोपड़ा को चौकी में बुला लिया। जहां पर प्रदीप के रिश्तेदारों ने साहिल की पिटाई कर दी। मामला बढ़ता देख पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी और शिव चरण व साहिल को सेक्टर-5 थाने ले जाया गया।

पुलिस ने आर्यमन की हालत देखते हुए प्रदीप को शिकायत देने के लिए कहा। अभी प्रदीप शिकायत लिखने ही लगा था कि प्रदीप का भाई संजय, करण भल्ला, मिक्की, मोदी, सैब्बी, राजेंद्र मेहता थाने में आ गए। उन्होंने बच्चे की हालत देखी तो उनसे रुका नहीं गया और साहिल व उसके दोस्त गौरव की फिर थाने में ही पिटाई कर दी। पुलिस बीच बचाव करने लगी, तो उनसे भी धक्का मुक्की हो गई। बड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ।

पुलिस थाने में मारपीट करने के चलते पुलिस ने संजय, करण भल्ला, मिक्की, मोदी, सैब्बी, राजेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और गैर जमानती धाराएं लगा दी। साथ ही बच्चे की बेरहमी से पिटाई करने पर शिवचरण, साहिल और गौरव पर केस दर्ज कर लिया, परंतु इन पर जमानती धाराएं लगाई गई। पुलिस ने मौके पर सभी को गिरफ्तार भी कर लिया। जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें