दो दिन पूर्व अपनी दूसरी पत्नी पर सफाई देने वाले तख्त श्री हरमंदिर साहिब श्री पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह पर अब बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। दरअसल, जिस पत्नी को लेकर सफाई दी वही बीवी बलजीत कौर का एक शिकायत पत्र लेकर महिलाओं का शिष्टमंडल श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचा।
इसमें बीबी बलजीत कौर ने ज्ञानी इकबाल सिंह पर चार शादियां करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सिखों के महान तख्त पर बैठे इस जत्थेदार ने उनको कई बार पीटा है। महिलाओं की अगुवाई कर रही दिल्ली की सूरबीर कौर ने कहा कि इस पत्र को लेकर बीबी बलजीत कौर को स्वयं हाजिर होना था, लेकिन बीमार होने के कारण उन्होंने हमें अकाल तख्त साहिब भेजा है।
बीबी सूरबीर कौर ने कहा कि जत्थेदार इकबाल सिंह एक धार्मिक व्यक्ति होने का दावा करते हैं, लेकिन निजी जीवन में वे अपनी पत्नी को किस तरीके से मानसिक व शारीरक तौर पर प्रताड़ित करते हैं, यह सुनकर सिर शर्म से झुक जाता है।