फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपर्क सेंटर की सेवाएं अब मिलेंगी 8 पोस्ट ऑफिस में

Sun, 10 Jan 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक जिस पोस्ट ऑफिस से आप पत्राचार का ही काम लेते थे। जल्द ही उसमें आप अपने बिजली-पानी का बिल भी जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन


प्रशासन शहर के चयनित 8 पोस्ट ऑफिस में संपर्क सेंटर की सेवाएं शुरू करने जा रहा है। इसके लिए अगले सप्ताह प्रशासन और पोस्ट ऑफिस के बीच में एमओयू साइन होगा।

ई-संपर्क सेंटर में करीब 26 तरह की सेवाएं लोगों को मिलती हैं, जिसमें बिजली-पानी के बिल, ई-स्टांप, विभिन्न तरह के फार्म, आधार कार्ड, रेलवे टिकट, बस पास बनवाने जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके लिए प्रशासन पोस्ट ऑफिस की मशीनरी का ही इस्तेमाल करेगा।
विज्ञापन


इसके बदले जो शुल्क ई-संपर्क सेंटर को मिलता है वह पोस्ट ऑफिस को दे दिया जाएगा। चंडीगढ़ में यह अपनी तरह का पहला प्रयोग होगा। सफल होने पर और भी पोस्ट ऑफिस को इससे जोड़े जाने की योजना है। इससे पोस्ट ऑफिस का काम भी बढ़ने वाला है। साथ ही लोगों को सेवा केलिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग एमओयू के बाद पोस्ट ऑफिस के स्टाफ को प्रशिक्षित करेगा। इससे पहले विभाग को इस तरह की पहल केलिए देश भर में सर्वोत्तम कार्य के पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें