फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई जाना हो या दिल्ली, एयरलाइंस ने घटाए घरेलू उड़ानों के किराए... पीपीई किट पहनना जरूरी

Mon, 08 Jun 2020 03:02 PM IST
खुशबू गोयल अरविंद बाजपेयी, जीरकपुर
विज्ञापन
Air Flight
विज्ञापन
घरेलू उड़ानों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए डोमेस्टिक एयरलाइंस ने किराए में कमी करके लोगों को बड़ी राहत दी है। इससे लोगों को किफायती किराए में हवाई सफर करने का मौका मिलेगा। विमानन कंपनियों ने सरकारी गाइडलाइन के अनुसार ही किराए तय किए हैं। आम दिनों की अपेक्षा विमानों के किराए में सिर्फ 15 फीसदी ही वृद्धि की गई है।
विज्ञापन


ऐसा इकोनामी क्लास के साथ-साथ बिजनेस क्लास के लिए किया गया है। कई विमानन कंपनियों को बेशक यात्री काफी कम मिल रहे हैं, लेकिन यह विमानन कंपनियां किराए ज्यादा नहीं वसूल रही हैं। मोहाली के चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फिलहाल 13 फ्लाइट्स ही शुरू की गईं हैं। इनमें ज्यादातर उड़ान नई दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, श्रीनगर, लेह और धर्मशाला की हैं।

बंगलूरू और मुंबई से आने वाले यात्री ज्यादा हैं और इसी वजह से मुंबई और बंगलूरू से आने वाले यात्रियों को 10 से 15 फीसदी ज्यादा किराया लगता है। वहीं, चंडीगढ़ से इन फ्लाइट्स में जाने वाले यात्रियों की संख्या औसतन कम हैं, जिसकी वजह से यहां से किराया काफी कम है। एक विमानन कंपनी के अधिकारी ने बताया कि फिलहाल 180 और 156 यात्रियों की क्षमता वाले विमान ही उड़ रहे हैं।
विज्ञापन


बीच वाली सीट पर पीपीई किट पहनना जरूरी
एक विमानन कंपनी के अधिकारी ने बताया कि कई विमानों में यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है तो उसके लिए बीच की सीट में जो यात्री बैठता है उसको विमानन कंपनी की ओर से पीपीई किट, फेस शील्ड, मास्क और पांच एमएल सैनिटाइजर फ्री में दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पॉयलट और एयर होस्टेस को नहीं विमान से नीचे उतरने की इजाजत

एयरलाइंस की घरेलू उड़ान भरने के बाद किसी भी एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद यात्रियों के साथ पॉयलट और एयर होस्टेस को विमान से नीचे उतरने की इजाजत नहीं है। उनको गाइडलाइन के अनुसार ही यहां आने-जाने की अनुमति दी गई है। घरेलू उड़ान में एयर होस्टेस के साथ ही अन्य स्टाफ को खाने-पीने का कोई सामान विमान में नहीं दिया जाता है। सिर्फ पानी की बोतल ही यात्रा में मिलती है।

चंडीगढ़ से इन शहरों में जाने का किराया
चंडीगढ़ से मुंबई    ----------6-7 हजार
चंडीगढ़ से दिल्ली---------4-5 हजार
चंडीगढ़ से लेह----------4-5 हजार
चंडीगढ़ से श्रीनगर--------4-6 हजार
चंडीगढ़ से अहमदाबाद----5-7 हजार
चंडीगढ़ से धर्मशाला------4-6 हजार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें