चंडीगढ़ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन ने यूटी एडमिस्ट्रेशन स्टाफ के लिए संगीतमय शाम का आयोजन किया, जिसमें मशहूर लोक गायिका डोली गुलेरिया ने अपने मधुर गीतों से समा बांधा।
कार्यक्रम कि शुरुआत में डोली ने शबद से की और फिर चरखा मेरा रंगला, रंग लाल गाकर सभी का मन मोह लिया।
इसके बाद उनके साथ उनकी बेटी ने भी जुगलबंदी की और लोगों से उनकी फरमाइश पर गाने भी गाए।