फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना 3 लोगों को कुत्ते काटते हैं, बचकर रहें

Wed, 28 May 2014 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, उसी रफ्तार से डॉग बाइट के केसों में भी इजाफा हो रहा है। बीते एक हफ्ते में डॉग बाइट के 90 से ज्यादा केस दर्ज किए। इससे लोगों में और बच्चों में खौफ बढ़ है। मंगलवार को भी 13 से ज्यादा नए केस सामने आए। ये केस कजहेड़ी, सेक्टर 35, 22 व अन्य इलाकों से आए थे।
विज्ञापन


इनमें बच्चों से लेकर सीनियर सिटीजन शामिल हैं। सोमवार को सेक्टर-19 की डिस्पेंसरी में करीब 20 केस आए थे। इससे पहले शुक्रवार को करीब इतने ही केस डिस्पेंसरी में दर्ज हुए थे।

नगर निगम भले ही लाख कोशिश के बावजूद भी डॉग बाइट के केसों में कोई कमी नहीं आ रही है। नगर निगम की लापरवाही से लोगों में जबरदस्त रोष है। उनका कहना है कि कुत्ताें का इतना खौफ है कि लोग अब घर से बाहर निकलने में कई बार सोचते हैं।
विज्ञापन


सुखना लेक में भी काट रहे कुत्ते
सुखना लेक में भी लावारिस कुत्तों का आंतक बढ़ गया है। यहां भी डॉग बाइट के केस सामने आए हैं। गमाडा में कार्यरत राकेश शर्मा मंगलवार सुबह जब सैर कर रहे थे, तभी लावारिस कुत्ते ने हाथ पर पंजा मार दिया। एहतियात के तौर पर वे सेक्टर 19 की डिस्पेंसरी में इलाज कराया। उन्होंने बताया कि सुखना लेक पर लावारिस कुत्तों के कारण घूमना मुश्किल है।

पैट डॉग भी कर रहे अटैक
लावारिस कुत्तों के साथ पैट डॉग भी शहरवासियों पर अटैक कर रहे हैं। सेक्टर-19 पहुंचे सेक्टर-35 निवासी अखिल ने बताया कि वे अपने पैट डॉग के साथ खेल रहे थे, तभी उसने दांत मार दिया। हालांकि, उस कुत्ते को सभी जरूरी इंजेक्शन लगाए हैं।

इसी तरह से कजहेड़ी से आए स्टूडेंट राम अवतार ने बताया कि वह चुपचाप बैठा हुआ था, तभी घर के पास रहने वाला कुत्ता आया और उन पर झपट गया। उनके पिता ने बताया कि कजहेड़ी लावारिस व पालतू कुत्तों की संख्या काफी अधिक है। आए दिन कुत्तों के काटने के केस सामने आ रहे हैं।

चूहे ने भी काटा
सेक्टर-19 की डिस्पेंसरी में चूहे काटने के केस भी आ रहे हैं। मंगलवार को एक महिला को चूहे ने काट लिया था। इसी तरह से शुक्रवार को भी एक केस चूहे काटने का आया था। इसी तरह से मधुमक्खी और बंदरों के भी काटने के केस सामने आ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बरसात के मौसम में भी स्नैक बाइट के भी केस बढ़ सकते हैं। चंडीगढ़ में हर साल सांप काटने के केस भी आते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें