फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों का आतंक : कोरोना का टीका लगवाने जा रहे बुजुर्ग को काटा, लगवाना पड़ा एंटी रैबीज 

Sat, 10 Apr 2021 09:59 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • पीयू कैंपस में परिवार के साथ रह रहे पंजाब सिविल सचिवालय से सेवानिवृत्त कर्मचारी
  • कर्मचारियों में आक्रोश, बोले- पीयू कदम उठाए अन्यथा किसी अन्य व्यक्ति को शिकार बनाएंगे
विज्ञापन
पीयू में कर्मचारी को कुत्ते ने काटा। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी के कैंपस में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। कोरोना का टीका लगवाने जा रहे एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को कुत्ते ने काट लिया। इस कारण उन्हें एंटी रैबीज का टीका लगवाना पड़ा। कर्मचारियों में इस घटना से आक्रोश है। 
विज्ञापन


पंजाब सिविल सचिवालय से सेवानिवृत्त पी राम अपने परिवार के साथ पीयू कैंपस में रह रहे हैं। कोरोना का टीका लगवाने के लिए वह सेक्टर- 16 जा रहे थे। घर से कुछ दूरी पर निकले ही थे कि वीसी आवास के आसपास पीछे से आकर कुत्ते ने उनके पैर पर काट लिया।


बताया गया कि तीन-चार कुत्ते एक साथ झुंड में आते हैं। इसके बाद वे पीयू की डिस्पेंसरी पहुंचे, लेकिन वहां टीका नहीं था। उसके बाद उन्होंने दूसरे अस्पताल पहुंचकर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाना पड़ा। उन्होंने बताया कि पीयू कैंपस में कुत्तों का आतंक है। रात को तो किसी व्यक्ति को नहीं निकलने देते। इसके लिए पीयू को कदम उठाने चाहिए अन्यथा ये कुत्ते किसी अन्य व्यक्ति को अपना शिकार बनाएंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कोरोना से चार और लोगों की जान गई

शहर में शुक्रवार को कोरोना से चार मरीजों की मौत हो गई, जबकि 422 नए संक्रमित मिले हैं। 24 घंटे में चार मौतें इस साल की सबसे ज्यादा मौतें हैं। वहीं, संक्रमितों का आंकड़ा भी इस साल का 24 घंटे में सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 13 सितंबर 2020 को कोरोना के 449 मामले आए थे। 

पिछले तीन दिनों से शहर में लगातार 300 से ज्यादा मामले आ रहे थे। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 3260 लोगों की कोरोना की जांच की। इनमें से 105 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। 422 संक्रमितों में 232 पुरुष और 190 महिलाएं हैं। वहीं, एकांतवास में रखे 320 लोगों को 10 दिन की अवधि पूरी करने के बाद छुट्टी दे दी गई। शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या 3213 पर पहुंच गई है, जबकि अब तक 393 लोगों की जान जा चुकी है। मनीमाजरा से 38, सेक्टर-45 से 18, सेक्टर-37 से 11, सेक्टर-29, 47, 33 से 10, सेक्टर-51 से 14, सेक्टर-49 से 15 मरीज मिले हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें