82 गर्भपात घर व 60 निजी केंद्रों में किए गए
पिछले दिनों में स्वास्थ्य विभाग ने 204 गर्भपात की जांच की, जिसमें पता चला है कि भिवानी में 30, सोनीपत में 76, झज्जर में 63, फतेहाबाद में 27 और भिवानी में 30 गर्भपात हुए। इनमें से 82 गर्भपात घर पर, 60 निजी केंद्र, छह प्रदेश से बाहर और 50 गर्भपात सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में हुए हैं। इनका विश्लेषण करने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने झज्जर में 50 और भिवानी में छह सहेली को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। सहेली एक आशा कार्यकर्ता होती है जो गर्भावस्था की निगरानी के लिए गर्भवती महिलाओं से जुड़ी होती है। उनसे गर्भपात की स्थिति में स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचित करने की अपेक्षा की जाती है।
ये भी पढ़ें: 30 साल पुराना हत्या मामला:ओम प्रकाश चौटाला के बेटे की शादी...गोली लगने से किशोर की मौत, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला