फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के बीच कुत्तों के इलाज के लिए लगानी पड़ी स्वाइप मशीन

Thu, 01 Dec 2016 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
swipe machine
विज्ञापन
पंजाब के प्रसिद्ध ड्रग विशेषज्ञ डाक्टर सुखराजपाल सिंह भट्टी कुत्तों का इलाज करते हैं और अब उनको मजबूरी में स्वाइप मशीन लगानी पड़ी हैं। 
विज्ञापन


कारण यह है कि उनकी डाग चेक करने की फीस 300 रुपये है और कुत्ते चेक करवाने वाले दो हजार का नोट थमा रहे थे और समस्या पैदा हो रही थी कि बकाया 1700 रुपये की राशि कहां से अदा करें। 

मार्केट में पांच सौ का नोट न के बराबर है और 100-100 रुपये के इतने नोट आ नहीं रहे हैं। उनहोंने कुत्तों को चेक करने से पहले अपनी रिसेप्शनिस्ट को आदेश दे दिया है कि डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से ही अपनी फीस को काटकर काम चलाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

10 तारीख तक मार्केट से करनी है क्लेकशन

डिजिटल मोड
उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक की दो स्वाइप मशीन को शुरू कर अपना काम चलाना शुरू कर दिया है। डाक्टर भट्टी का तर्क है कि वह उधार में कितने दिन काम चला सकते हैं, लोग उधार करने लड़ पड़े थे और आगे भविष्य में उनको दिक्कत आनी ही थी।

शाहकोट ब्लाक के तजिंदर सिंह की दूध की डेयरी है, अपने दूध सप्लायरों को स्वाइप मशीनों को बैंक से लेकर दिया है। तजिंदर सिंह का कहना हैकि दूध रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाली आईटम है और उनके पुराने ग्राहक काफी लगे हुए हैं।

अब 10 तारीख तक उनको मार्केट से क्लेकशन करनी है लेकिन दिक्कत है कि लोगों के पास कैश पैसा ही नहीं है। इसलिए उन्होंने अपने स्पलायरों को मशीनें दे दी हैं ताकि जिस घर में जाएं वहां से ही वह डेबिट व क्रेडिट कार्ड से जितनी अधिक से अधिक क्लेकशन होती है, उसको कर लिया जाए। तजिंदर का तर्क है कि भाई साहेब हमें हर माह सैलेरी देनी होती है, पैसा आएगा तो ही आगे सैलरी दे पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें