फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डॉक्टर और साथियों ने चाकू-डंडों से हमला किया, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बुड़ैल निवासी डॉक्टर और उसके दो साथियों पर देर रात किराए के मकान में घुसकर एक युवक, उसकी साली और मकान मालिक के बेटे पर चाकू और डंडों से हमला करने का मामला सामने आया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर डॉ. हरविंदर सिंह समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सुनील ने बताया कि उसकी साली पुष्पा पहले डॉ. हरविंदर के क्लिनिक में काम करती थी और करीब एक साल तक डॉक्टर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रही। बाद में दोनों का विवाद हुआ और पुष्पा ने क्लिनिक छोड़कर सेक्टर-45 की प्राइवेट लैब जॉइन कर ली।
सुनील ने आरोप लगाया कि डॉक्टर पुष्पा को वापस अपने पास लाने के लिए दबाव बना रहा था और धमकी देता था कि यदि उसने मना किया तो वह उसके घर आकर हमला करेगा। 27 सितंबर की रात करीब 11 बजे डॉ. हरविंदर अपने दो साथियों के साथ सुनील के घर में जबरन घुस आया। डॉक्टर ने चाकू से सुनील और पुष्पा पर हमला किया, जबकि उसके साथी लोहे की रॉड और डंडों से उन्हें पीटने लगे। शोर सुनकर मकान मालिक का बेटा राकेश मदद के लिए पहुंचा, तो उस पर भी हमला किया गया। घायल सुनील और राकेश को सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें