इस मौके पर मेयर हरप्रीत कौर बाबला, विशेष आयुक्त प्रदीप कुमार, पार्षद मनोज सोनकर, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. इंदरदीप कौर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मेयर ने 108 बच्चियों का पूजन कर उन्हें ‘स्वच्छता की नन्हीं चैंपियन’ बताया और प्रसाद परोसा। कुल मिलाकर 200 से अधिक बच्चियों को प्रसाद दिया गया।
कार्यक्रम की खासियत यह रही कि इसे पूरी तरह जीरो वेस्ट तरीके से आयोजित किया गया। प्रसाद परोसने के लिए स्टील और बायोडिग्रेडेबल प्लेटों का इस्तेमाल हुआ, जिन्हें महिला स्वयं सहायता समूह ने उपलब्ध कराया। यही समूह भोजन बनाने में भी शामिल रहा।
मेयर ने कहा कि यह पहल परंपराओं को जीवित रखते हुए बच्चों को स्वच्छता और टिकाऊ जीवनशैली की सीख देती है। विशेष आयुक्त प्रदीप कुमार ने कहा कि स्वच्छ कंजक पूजा एमसीसी की स्वच्छ और जिम्मेदार समाज के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।