फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ग्रीन कवर बढ़ाने के लिए चंडीगढ़ में लगा डाले 5.90 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिटी के बढ़ते ग्रीन एरिया को और बेहतर बनाने के लिए अब वन विभाग ने तेजी पकड़ ली है। इसके अंतर्गत वन विभाग ने अक्तूबर तक 5.90 लाख पौधे लगा डाले हैं। इसके साथ ही 86848 पौधे वितरित कर दिए हैं जिससे ग्रीन कवर एरिया की आने वाली रिपोर्ट में चंडीगढ़ को ज्यादा बेहतर किया जा सके। भारतीय वन रिपोर्ट (आईएसएफआर) के अनुसार चंडीगढ़ का कुल हरित आवरण 2023 में 51.42 फीसदी रहा। जबकि वर्ष 2021 में यह 46.18 फीसदी था। चंडीगढ़ के बेहतर पर्यावरण के लिए यह एक शुभ संकेत भी माना जा रहा है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के मुख्य वन संरक्षक सौरभ कुमार ने कहा कि वन विभाग ने शीशम, शहतूत, खैर और बबूल जैसे स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाने पर ध्यान केंद्रित किया है जिससे ग्रीन कवर भी बढ़े और लोगों की सेहत को भी ज्यादा लाभ मिल सके। इसी वजह से स्थानीय निवासियों को मुफ्त पौधे वितरित किए गए हैं। आगे भी पौधों को वितरित करने की योजना तैयार की जा रही है। जिससे हरित क्षेत्र में और बढ़ोतरी की जाए। एनजीओ, आरडब्ल्यूए, इको क्लब्स के साथ निरंतर जुड़ाव ने न केवल वन की सुरक्षा में मदद की है, बल्कि चंडीगढ़ के हरित क्षेत्र को बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें