फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जान जोखिम में न डालें... आंधी-बारिश का खतरा, पेड़ों और बिजली के खंभों से रहें दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश और आंधी की संभावना जताए जाने के बाद नगर निगम अलर्ट मोड पर आ गया है। निगम ने शहरवासियों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी करते हुए पुराने और घने पेड़ों के नीचे वाहन पार्क नहीं करने तथा बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की है। साथ ही बिजली के खंभों, स्ट्रीट लाइट और पार्कों में लगे लाइट पोल से भी दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। दूसरी ओर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर शहर की सड़कें, रोड गलियां, स्ट्रीट लाइट और पेड़ों की स्थिति की तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। पीएम के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए दो दिन के भीतर सभी जरूरी कार्य पूरे करने के आदेश दिए गए हैं। तेज हवा और बारिश के दौरान पेड़ों की शाखाएं टूटकर गिर सकती हैं
विज्ञापन

नगर निगम के अनुसार तेज हवा और बारिश के दौरान पेड़ों की शाखाएं टूटकर गिर सकती हैं, जबकि कई पुराने और घने पेड़ जड़ से भी उखड़ सकते हैं। ऐसे में नागरिकों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही पेड़ों से घिरी सड़कों का उपयोग करें। बारिश के समय बिजली के खंभों, स्ट्रीट लाइट और पार्कों में लगे लाइट पोल के संपर्क में आने से भी बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि इनमें करंट आने का खतरा बना रहता है।

संभावित खराब मौसम को देखते हुए तत्काल जांच की मांग
इधर, निगम कमिश्नर अमित कुमार की अध्यक्षता में इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में पीएम दौरे को ध्यान में रखते हुए संबंधित मार्गों की तैयारियों की समीक्षा की गई। चीफ इंजीनियर ने बताया कि अधिकांश सड़कें प्रशासन के अधीन हैं, जबकि स्ट्रीट लाइट और कई स्थानों पर पेड़ों की प्रूनिंग का कार्य नगर निगम के जिम्मे है। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि संभावित खराब मौसम को देखते हुए सड़कें, रोड गलियां, स्ट्रीट लाइट और पेड़ों की तत्काल जांच की जाए।
विज्ञापन


इंजीनियरों की टीमें ने किया निरीक्षण
बैठक के तुरंत बाद इंजीनियरों की टीमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण के लिए निकल गईं। अधिकारियों ने सड़क किनारे लगे बिजली के पोल, स्ट्रीट लाइट, रोड गलियों और पेड़ों का निरीक्षण किया। जहां पेड़ अधिक घने मिले, वहां उनकी टहनियों की प्रूनिंग कराने के निर्देश दिए गए। बंद पड़ी रोड गलियां खोलने और खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द चालू करने के भी आदेश दिए गए। निगम ने कहा कि यह पूरा अभियान अगले दो दिनों में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन



इन बातों का रखें ध्यान
पुराने और घने पेड़ों के नीचे वाहन पार्क न करें।
बारिश या तेज हवा के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न हों।
बिजली के खंभों, स्ट्रीट लाइट और लाइट पोल से दूरी बनाए रखें।
अत्यधिक जरूरत होने पर ही पेड़ों से घिरी सड़कों पर आवाजाही करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें