फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस और फायर कर्मियों की दिवाली पर छुट्टियां रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। दिवाली के मद्देनजर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस और फायर ब्रिगेड ने अपने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। आदेश के अनुसार कोई भी मुलाजिम छुट्टी पर नहीं रहेगा और सभी को ड्यूटी पर रहना अनिवार्य होगा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुख्य बाजार, पटाखा स्टॉल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है। प्रमुख सड़कों और गलियों में नाकाबंदी और सुरक्षा चौकियां लगाई गई हैं ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या हादसे पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड अधिकारी लाल बहादुर ने कहा कि सभी फायर गाड़ियां अलग-अलग सेक्टरों में तैनात रहेंगी, ताकि आगजनी जैसी घटनाओं पर तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके।

सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र
सेक्टर-43 दशहरा ग्राउंड
सेक्टर-46, 33, 24 (गुजरात भवन के पास)
सेक्टर-59, 28, 29, 30 (आरबीआई बैंक के पास)
सेक्टर-37 और 40 डिवाइडिंग रोड
मनीमाजरा पटाखा मार्केट और मुख्य बाजार

पुलिस की अपील
पटाखे केवल निर्धारित स्थानों पर ही जलाएं।
यातायात नियमों का पालन करें।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

21 अक्टूबर तक विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी
त्योहारी सीजन में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए 21 अक्टूबर तक विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। सेक्टर-22 शास्त्री मार्केट, सेक्टर-15, 18, 19, 41 सहित अन्य बाजारों में भीड़भाड़ को देखते हुए आसपास के सरकारी स्कूल और खुले मैदान अस्थायी पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

नागरिकों के लिए सुरक्षा निर्देश
वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े करें।
सड़क, साइकिल ट्रैक या पैदल पथ पर पार्किंग न करें।
हॉर्न का अनावश्यक उपयोग न करें और जाम में धैर्य बनाए रखें।
वाहन में कीमती सामान न छोड़ें।
पैदल चलना या कारपूलिंग को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें