चंडीगढ़। साइलेंट हीरोज की टीम ने उषा दिव्यांग क्रिकेट लीग की वीरवार को विजेता ट्रॉफी हासिल कर ली है। फाइनल में साइलेंट हीरोज की टीम ने ब्यास की टीम को 116 रनाें से करारी शिकस्त दी। फाइनल मुकाबला सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम सें वीरवार दोपहर को ख्ेाला गया। यह लीग ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द डीफ (एआईसीएडी) और डीफ क्रिकेट फेडरेशन के सहयोग से कराई गई। लीग के मुकाबले 26 से 29 नवंबर तक सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए। इसमें देश-विदेश के 160 दिव्यांग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इन मुकाबलों को देखने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, कोरिया और जर्मनी से दिव्यांग क्रिकेट अयोजक पहुंचे हुए थे।
फाइनल मैच में साइलेंट हीरोज ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। साइलेंट हीरोज के हर्षल यादव ने 119 रन की नाबाद शानदार पारी खेली और उनकी टीम ने 20 ओवर में 181 रन बनाए। गेंदबाजी में सुरिंदर ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट, पृथ्वी ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्यास की पूरी टीम कुल 65 रन के स्कोर पर सिमट गई। टीम से रविंदर से सबसे अधिक 11 रन बनाए। गेंदबाजी में साइलेंट हीरोज की ओर से हरशुल ने 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट, लक्की ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए। मैच में बल्ले से 119 रन बनाने वाले और गेंदबाजी में 4 विकेट चटकाने वाले हर्षल यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।