फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाल है: दिव्यांगों के लिए पहला प्राइड फैशन शो, यहां करें आवेदन

Wed, 19 Oct 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
दिव्यांगों के लिए पहला प्राइड फैशन शो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूटी का सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट शहर के दिव्यांगों को टैलेंट दिखाने का मौका देगा। पहली बार यूटी प्रशासन बड़े स्तर पर दिव्यांग प्राइड फैशन शो आयोजित करेगा। नवंबर के अंत में फैशन शो होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट इस आयोजन की तैयारियां कर रहा है। फैशन शो में हर उम्र के दिव्यांग बच्चे, युवा और सीनियर सिटीजन हिस्सा ले सकेंगे। यूटी सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट के डायरेक्टर निशु सिंघल ने बताया 7 नवंबर तक सेक्टर-17 स्थित सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट, एडिशनल टाउन हाल बिल्डिंग में शाम 5 बजे तक आवेदन फार्म स्वीकार किए जाएंगे। फैशन शो के लिए तीन एज ग्रुप और पांच कैटेगरी तय की गईं हैं। पहली कैटेगरी में 7 से 17, 18 से 30 और 31 से 80 साल की एज ग्रुप रखा गया है। चार ग्रुप में ओरथोपेडिक्स, विजुअल इम्पेयरड, हेयरिंग इम्पेयरड, मेंटली रिटायर्ड और अन्य कैटेगरी रखी गई हैं। 

प्राइड फैशन शो के लिए आवेदन करने वालों का स्क्रीनिंग टेस्ट 15 नवंबर को सेक्टर-23 स्थित बाल भवन में सुबह 11 बजे होगा। शार्टलिस्ट कैंडीडेट्स को ही फाइनल में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट फाइनल लिस्ट में शामिल कैंडीडेट्स की 10 से 12 दिन तक रिहर्सल करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें