फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर पर बैठे मिलेगी बुजुर्गों-दिव्यांगों की पेंशन, जानें सरकार का ये फरमान

Thu, 25 May 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल - फोटो : file photo
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुजुर्गों और दिव्यांगों की पेंशन उनके घर-द्वार पर देने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन और दिव्यांग पेंशन को सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत शामिल करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मनोहर लाल ने ये निर्देश विगत दिनों जिला अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ हुई कई दौर की बैठक में उठे मुद्दों और सुझावों के आधार पर दिए हैं। सीएम के मुताबिक वृद्धावस्था पेंशन और दिव्यांग पेंशन के कुछ लाभार्थी चाहते हैं कि उनकी पेंशन उनके घर पर ही दी जाए।

इसलिए उन्हें यह सेवा उपलब्ध करवाने के लिए एक योजना तैयार की जानी चाहिए। वृद्धावस्था पेंशन और दिव्यांग पेंशन के  नए आवेदकों को अपने नाम शामिल करवाने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित करने के लिए इसे सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत एक सेवा के रूप में शामिल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें