फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दिव्य सनातन सम्मेलन एवं महा प्रतिज्ञा यात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-34 के प्रदर्शनी मैदान में वीरवार को दिव्य सनातन सम्मेलन हुआ। इस मौके पर महाप्रतिज्ञा यात्रा निकाली गई। यह आयोजन गोरक्षा दल और युवा सनातन संगठन की ओर से हुआ। यह कार्यक्रम गोमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने और पूर्ण रूप से गो हत्या पर प्रतिबंध लगाने के संकल्प के लिए हुआ। आए संतों ने कहा कि गो माता केवल आस्था का विषय नहीं बल्कि राष्ट्र की संस्कृति, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू व लोकसभा सांसद मनीष तिवारी को भी ज्ञापन सौंपा गया। इसमें गोमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने व गोहत्या पर पूर्ण एवं सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मनीष भसीन, दक्ष चौधरी, अक्कू पंडित एवं डॉ. प्रकाश, वाल्मीकि समाज के चेयरमैन प्रवीण शाह, गौ रक्षा दल के अध्यक्ष अमित शर्मा, विकास शर्मा, सोनू, सुनील बागड़ी, रोहित राव, दीपक शर्मा, मोहन राणा, सुशील जैन, जितेंद्र कालरा, जितेंद्र रावत, विशाल राजपूत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें