हरियाणा के 10 लोकसभा क्षेत्रों के लिए 10 अप्रैल को होने वाले चुनाव में 1.56 करोड़ से ज्यादा मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 1.55 करोड़ सामान्य मतदाता और 1.02 सर्विस (कर्मचारी) वोटर हैं। सूबे में 16129 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि 1.55 करोड सामान्य मतदाताओं में से लगभग 84 लाख पुरूष मतदाता व 71 लाख महिला मतदाता हैं। कुल 1.02 लाख कर्मचारी मतदाताओं में लगभग 70 हजार पुरूष मतदाता, जबकि लगभग 31 हजार महिला मतदाता है।
अंबाला (अनुसूचित जाति) लोकसभा क्षेत्र में कुल 1759 मतदान केन्द्रों पर 1649960 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगे। इनमें 1643084 सामान्य मतदाता और 6876 कर्मचारी मतदाता है। उन्होंने बताया कि कुल मतदाताओं में 888849 पुरूष मतदाता और 761111 महिला मतदाता है। इसी प्रकार कुल मतदाताओं में 884113 सामान्य पुरूष मतदाता है, जबकि 758971 महिला मतदाता है। इसी प्रकार कुल कर्मचारी मतदाताओं में 4736 पुरूष तथा 2140 महिला मतदाता है।
कुरूक्षेत्र संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1534 मतदान केन्द्रों पर 1460521 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगे। इनमें 1455354 सामान्य मतदाता और 5167 कर्मचारी मतदाता शामिल है। उन्होंने बताया कि कुल मतदाताओं में से 789655 पुरूष मतदाता और 670866 महिला मतदाता हैं। इसी प्रकार कुल सामान्य मतदाताओं में 786107 पुरूष मतदाता है, जबकि 669247 महिला मतदाता है। इसी प्रकार कुल कर्मचारी मतदाताओं में 3548 पुरूष और 5167 महिलाएं हैं।
सिरसा (अनुसूचित जाति) लोकसभा क्षेत्र में कुल 1673 मतदान केन्द्रों पर कुल 1638240 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगें। इनमें 1636202 सामान्य मतदाता और 2038 कर्मचारी मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कुल मतदाताओं में से 8752590 पुरूष मतदाता और 762950 महिला मतदाता हैं। इसी प्रकार कुल सामान्य मतदाताओं में 873775 पुरूष मतदाता है, जबकि 762227 महिला मतदाता है। इसी प्रकार कुल कर्मचारी मतदाताओं में 1515 पुरूष और 523 महिलाएं हैं।
हिसार लोकसभा क्षेत्र में कुल 1509 मतदान केन्द्रों पर कुल 1484737 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगें। इनमें 1477224 सामान्य मतदाता और 7513 कर्मचारी मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कुल मतदाताओं में 810071 पुरूष मतदाता और 674666 महिला मतदाता हैं। इसी प्रकार कुल सामान्य मतदाताओं में 803913 पुरूष मतदाता है, जबकि 673311 महिला मतदाता है। इसी प्रकार कुल कर्मचारी मतदाताओं में 6158 पुरूष और 1355 महिलाएं हैं।
करनाल लोकसभा क्षेत्र में कुल 1548 मतदान केन्द्रों पर कुल 1642692 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगें। इनमें 1637741 सामान्य मतदाता और 4951 कर्मचारी मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कुल मतदाताओं में 892219 पुरूष मतदाता और 750473 महिला मतदाता हैं। इसी प्रकार कुल सामान्य मतदाताओं में 888546 पुरूष मतदाता है, जबकि 749195 महिला मतदाता है। इसी प्रकार कुल कर्मचारी मतदाताओं में 3673 पुरूष और 1278 महिलाएं हैं।
सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में कुल 1475 मतदान केन्द्रों पर कुल 1385118 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगें। इनमें 1377966 सामान्य मतदाता और 7152 कर्मचारी मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कुल मतदाताओं में 760926 पुरूष मतदाता और 624192 महिला मतदाता हैं। इसी प्रकार कुल सामान्य मतदाताओं में 756489 पुरूष मतदाता है, जबकि 621477 महिला मतदाता है। इसी प्रकार कुल कर्मचारी मतदाताओं में 4437 पुरूष और 2715 महिलाएं हैं।
रोहतक लोकसभा क्षेत्र में कुल 1612 मतदान केन्द्रों पर कुल 1525626 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगें। इनमें 1500040 सामान्य मतदाता और 25586 कर्मचारी मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कुल मतदाताओं में 828283 पुरूष मतदाता और 697343 महिला मतदाता हैं। इसी प्रकार कुल सामान्य मतदाताओं में 810555 पुरूष मतदाता है, जबकि 689485 महिला मतदाता है। इसी प्रकार कुल कर्मचारी मतदाताओं में 17728 पुरूष और 7858 महिलाएं हैं।
भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में कुल 1618 मतदान केन्द्रों पर कुल 1443395 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगें। इनमें 1418042 सामान्य मतदाता और 25353 कर्मचारी मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कुल मतदाताओं में 776274 पुरूष मतदाता और 667121 महिला मतदाता हैं। इसी प्रकार कुल सामान्य मतदाताओं में 759552 पुरूष मतदाता है, जबकि 658490 महिला मतदाता है। इसी प्रकार कुल कर्मचारी मतदाताओं में 16722 पुरूष और 8631 महिलाएं हैं।
गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में कुल 1793 मतदान केन्द्रों पर कुल 1782755 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगें। इनमें 1768653 सामान्य मतदाता और 14102 कर्मचारी मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कुल मतदाताओं में 952077 पुरूष मतदाता और 830678 महिला मतदाता हैं। इसी प्रकार कुल सामान्य मतदाताओं में 942648 पुरूष मतदाता है, जबकि 826005 महिला मतदाता है। इसी प्रकार कुल कर्मचारी मतदाताओं में 9429 पुरूष और 4673 महिलाएं हैं।
फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में कुल 1608 मतदान केन्द्रों पर कुल 1683862 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगें। इनमें 1680121 सामान्य मतदाता और 3741 कर्मचारी मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कुल मतदाताओं में 939140 पुरूष मतदाता और 744722 महिला मतदाता हैं। इसी प्रकार कुल सामान्य मतदाताओं में 936522 पुरूष मतदाता है, जबकि 743599 महिला मतदाता है। इसी प्रकार कुल कर्मचारी मतदाताओं में 2618 पुरूष और 1123 महिलाएं हैं।