अब प्रदेशाध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष को लेकर दांव पर चौधर
संगठन विस्तार के बाद हाईकमान के सामने प्रदेश कांग्रेस के सामने नेता प्रतिपक्ष और प्रदेशाध्यक्ष चुनने की चुनौती है। इसी के साथ प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की चौधर दांव पर है। खासकर हाईकमान द्वारा हुड्डा को कितना तवज्जो देने की बात पर सबकी नजर टिकी है। नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक गीता भुक्कल, रघुबीर कादियान, बीबी बतरा का नाम चर्चा में है। इसी तरह प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में दावेदार की दौड़ में राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव व राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला, अंबाला के सांसद वरुण मुलाना, राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव व सांसद कुमारी सैलजा और ओबीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव शामिल हैं।
दिल्ली में हरियाणा में कांग्रेस के संगठन को लेकर भूपेंद्र हुड्डा ने सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हाई कमान की तरफ से जो भी संगठन का फैसला लिया गया है। वह हमें मान्य है। हरियाणा में सभी मिलकर पार्टी को और ज्यादा मजबूत करेंगे। वहीं, नेता प्रतिपक्ष को लेकर हुड्डा ने कहा कि पहले हमारे जिले के प्रधान नहीं थे, अब जिलों के प्रधान बन गए हैं। अब जिला कार्यकारिणी बनेगी और उसके बाद नेता प्रतिपक्ष भी नियुक्त हो जाएगा। वहीं, हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि खुशी की बात है कि 11 साल बाद हमारा संगठन बनकर तैयार हुआ है। जिला अध्यक्षों की घोषणा हो गई है, जल्द जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक संगठन देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें: फर्जी वोटर मामला: चौटाला का सवाल, लोकसभा चुनाव से पहले क्यों नहीं हुई वोटर लिस्ट की सफाई? अब बिहार में आई याद