फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलास्तरीय साइंस प्रदर्शनी और किशोर मेला शुरू

Thu, 07 Nov 2013 01:20 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीईआरटी के दिशा-निर्देशों पर बुधवार से फेज-7 स्थित संत ईशर सिंह स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी और किशोर मेला शुरू हो गया। तीन दिनों तक चलने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन डीईओ सेकेंडरी मेवा सिंह सिद्धू ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने विभिन्न स्कूलों की टीमों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान के मॉडलों का निरीक्षण भी किया।
जिला साइंस सुपरवाइजर तनजीत कौर ने बताया कि प्रदर्शनी में जिले की तीनों तहसीलों मोहाली, खरड़ और डेराबस्सी में पहले तीन और सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाली टीमें भाग ले रही हैं।

यह प्रदर्शनी खेतीबाड़ी, ऊर्जा, सेहत, वातावरण थीमों पर आधारित है। किशोर मेले में स्लोगन राइटिंग, लेख, चार्ट मुकाबले और अध्यापकों के भाषण मुकाबले होंगे। विजेता टीमें प्रदेश स्तरीय मुकाबलों में भाग लेंगी।
विज्ञापन


प्रदर्शनी और मुकाबलों का निर्णय सुरेश कुमार, चरनजीत कौर, डॉ. कुलविंदर कौर, दिलबर सिंह, ललिता, परमजीत कौर और तविंदर कौर करेंगी। इस मौके संत ईशर सिंह स्कूल की प्रिंसिपल इंदरजीत कौर, सुनील कुमार, शिव शंकर, सुमेश कौल, गुरविंदर सिंह और जसबीर सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें