फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर भुक्कल-जैन के बीच तकरार, मंत्री बोलीं- मैं फूल हूं तो चिंगारी भी हूं

Fri, 10 Mar 2017 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कविता जैन और गीता भुक्कल में तकरार - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन और विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल फिर एक-दूसरे से उलझ गईं। शून्यकाल के दौरान भुक्कल ने स्पीकर के समक्ष सवाल उठाया कि उनके खिलाफ 8 मार्च को निंदा प्रस्ताव क्यों लाया गया।
विज्ञापन


उन्होंने विभाग चलाने में सक्षम नहीं मंत्री को हटाने के लिए थोड़े कहा था। उनके खिलाफ सरकार एकजुट होते हुए तुरंत निंदा प्रस्ताव ले आई, जो उचित नहीं था। उन्होंने मंत्री को ठेस पहुंचाने वाली कोई बात नहीं की।

मंत्री के आंसू बहाने से उन्हें कई तरह की बातें सुनाई गईं। इस पर कविता जैन भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उनके खिलाफ कटाक्ष किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मैं फूल भी हूं, चिंगारी भी हूं, भुक्कल ने मुझ पर किया कटाक्ष'

हरियाणा विधानसभा बजट सेशन 2017 - फोटो : File Photo
इससे वह व्यथित हो गईं। कहा गया कि सारी फाइलें उनके पति राजीव जैन देखते हैं। उन्होंने अगर किसी पर ड्राइंग बनाना सबसे पहले सीखी तो वह कमल का फूल था। भुक्कल के खिलाफ निंदा प्रस्ताव बेशक वापस ले लें, लेकिन उनकी निंदा पूरा समाज करेगा। इसमें कांग्रेस विधायक शकुंतला खटक भी कूद पड़ीं।

उन्होंने कहा कि कविता जैन ने रोकर महिलाओं का अपमान किया है। उनके खिलाफ भी निंदा प्रस्ताव लाया जाए। इस पर सत्ता पक्ष के विधायक ने शोर-शराबा भी किया। कविता जैन ने खटक को जवाब दिया कि मैं फूल भी हूं और चिंगारी भी हूं।

एक महिला दूसरी महिला की प्रगति को पचा नहीं पा रही है। उनके पति भारतीय जनता पार्टी के सलाहकार हैं, वह उनसे सलाह ले सकती हैं। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा, ‘लम्हे खता करते हैं सदियां सजा पाती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें